सलमान खान की 'वांटेड' और अजय देवगन की 'संडे' जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस ने बेटे का चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कीं। बात हो रही है आएशा टाकिया की। 6 दिसंबर को आएशा का बेटे चार साल का हो गया है।
विज्ञापन
2 of 4
हर समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आएशा ने बेटे मिखाइल के वीडियो और फोटो प्यारे कैप्शन के साथ शेयर की थी। इतना ही नहीं आएशा ने बेटे मिखाइल के अलावा अपनी भी फोटो शेयर की। उल्लेखनीय है कि आएशा ने 2009 में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी की थी।
Lil dramebaz wink wink 😍😍😍😍😍😍😍 #HappyBirthdayMikail A post shared by Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia) on Dec 5, 2017 at 11:58pm PST
विज्ञापन
3 of 4
बात करें आएशा के फिल्मी करियर की तो आएशा ने 2005 में अभय देओल फिल्म 'सोचा ना था' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उसके बाद 2006 में आई 'डोर' फिल्म के लिए आएशा को बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) स्क्रीन अवॉर्ड मिला चुका है।
Happy happy birthday to this magical little angel, my baby boy, the sweetest little angel my son😍 #HappyBirthdayMikail 💝 you are truly one of the most special n precious souls in this world 💝 love u the mostest! #MikailAzmi #mikail A post shared by Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia) on Dec 5, 2017 at 11:24pm PST
इतना ही नहीं आएशा ने 'टार्जन द वंडर कार',वांटेड, फुल एंड फाइनल और संडे जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। बीते दिनों आएशा को अपनी बोटोक्स सर्जरी कराने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होनो पड़ा। बोटोक्स के कारण आएशा की लुक बिल्कुल बदल भी गया है।