अभिनेत्री आयशा टाकिया आज यानी 10 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आयशा ने फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह अभिनेता वत्सल सेठ के अपोजिट नजर आईं थीं। इसके अलावा 'टार्जन: द वंडर कार' में अजय देवगन भी नजर आए थे। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। अपने फिल्मी करियर के दौरान आयशा ने कई हिट फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
2 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2006 में आई फिल्म 'डोर' में उन्होंने दमदार एक्टिंग की थी। इस फिल्म में उन्होंने विधवा का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार के लिए उन्हें काफी सराहा गया था, लेकिन आयशा को पहचान सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' से मिली थी। इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
3 of 5
आयशा टाकिया,फरहान हाजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
'टार्जन: द वंडर कार', 'वांटेड', 'डोर' के अलावा आयशा फाल्गुनी पाठक के वीडियो सॉन्ग 'मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' में भी काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा आयशा ने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इंडस्ट्री की इस हसीना ने एक दिन अचानक एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया।
4 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने महज 23 साल की उम्र में नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर ली। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फरहान से शादी करने के लिए आयशा ने अपना धर्म बदल लिया और अपने नाम के आगे आजमी लगाना शुरू कर दिया। कपल आज एक बेटे के माता-पिता हैं और एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान आयशा ने अपने पति की तारीफ करते हुए कहा था कि फरहान एक अच्छे और ईमानदार इंसान हैं।
एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो आयशा टाकिया के लुक में अब बहुत बदलाव आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अभिनेत्री ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई है। उनका यह लुक फैंस को पसंद नहीं आया, जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था।