बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने फैंस को हिट फिल्में दी हैं और फिर उन्होंने अचानक ही इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। इस लिस्ट में आयशा टाकिया का नाम भी शामिल है। आयशा टाकिया ने 'वॉन्टेड', 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले' जैसी कई फिल्मों में काम किया है लेकिन शादी के बाद आयशा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। आयशा ने नेता अबू आजमी के बेटे फरहान हाजमी से निकाह किया है और आज आयशा और फरहान आजमी की शादी को पूरे 13 साल हो गए हैं। इस मौके पर आपको आयशा टाकिया की शादी से जुड़ी बातें बताते हैं।