गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को बनाने, इसकी रिलीज बार बार टलते जाने के चलते लागत पर बढ़े ब्याज और फिल्म के प्रचार और विपणन पर खर्च हुई कुल राशि करीब 180 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसमें से आधी रकम फिल्म के डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से इसके निर्माता वसूल कर चुके हैं। बाकी की आधी रकम निर्माताओं तक पहुंचने के लिए इसे थिएट्रिकल राइट्स की बिक्री मूल्य का कम से कम तीन गुना कमाना ही होगा। टिकट खिड़की पर होने वाली कुल बिक्री का महज 36 फीसदी हिस्सा ही फिल्म निर्माताओँ तक वापस पहुंचता है, बाकी की रकम फिल्म को सिनेमाघरों में चलाने वालों के हिस्से में आती है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के सिनेमाघरो में वितरण अधिकार 90 करोड़ रुपये में बिके बताए जाते हैं।