फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक में सुपरहिट रही थीं ये 10 एक्ट्रेस, आज बॉलीवुड से दूर इस तरह बिता रही हैं जिंदगी

Sat, 27 Jul 2019 11:46 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
90s Actress - फोटो : Social Media
बहुत सी शानदार फिल्में 90 के दशक में आईं। इस दशक में बॉलीवुड में कदम रखने वाले कई हीरो आज भी फिल्मों में काम कर रहे हैं लेकिन हीरोइन सिर्फ कुछ ही दिखती हैं। आपको 'हिना', 'आशिकी', 'सिर्फ तुम' और 'खिलाड़ी' जैसी फिल्में तो जरूर याद होंगी, लेकिन उनकी हीरोइनों के बारे में अब कोई नहीं जानता। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो बॉलीवुड से दूर होकर अपनी जिंदगी बिता रही हैं।
विज्ञापन

2 of 11
आयशा जुल्का - फोटो : Twitter
आयशा जुल्का
90 के दशक में 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'बलमा', 'रंग' और 'वक्त हमारा है' जैसी कामयाब फिल्में करने वालीं आयशा जुल्का बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। आयशा जुल्का का 28 जुलाई को जन्मदिन है। कई साल पहले बॉलीवुड छोड़कर एक बिजनेस वुमन बन चुकी हैं आयशा अपने बॉलीवुड करियर के दौरान अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं।
विज्ञापन

3 of 11
anu aggarwal - फोटो : social media
अनु अग्रवाल
1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से अनु अग्रवाल ने करियर की जबर्दस्त शुरुआत की। लेकिन पहली फिल्म के बाद वो धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गईं। एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने अपनी एक किताब में अपनी निजी जिंदगी के बारे में लिखा।

4 of 11
Ashwini Bhave - फोटो : social media
अश्विनी भावे
कश्मीर की वादियों में बनी फिल्म 'हिना' को आप नहीं भूले होंगे। 1991 में हिना का किरदार निभाने वाली अश्विनी भावे इस फिल्म से छा गईं। लेकिन जब इस फिल्म के बाद उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने दक्षिण की फिल्मों का रुख कर लिया।
विज्ञापन

5 of 11
Neelam - फोटो : social media
नीलम
नीलम ने भी 90 को दशक में कई फिल्में की। सलमान के साथ 'एक लड़का एक लड़की' में वो दिखीं। गोविंदा के साथ उन्होंने कई सारी फिल्में की। लेकिन जल्दी वो फिल्मों से दूर भी हो गईं।
विज्ञापन

6 of 11
Mamta kulkarni
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में 'वक्त हमारा है' और 'करण अर्जुन' जैसी फिल्में कीं। लेकिन इसके बाद वो उन्होंने नशे की दुनिया की तरफ रुख कर लिया। इसके चलते उनका करियर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

7 of 11
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट आज सफल फिल्म निर्माता हैं। लेकिन एक अभिनेत्री के तौर पर वो शानदार शुरुआत को जारी नहीं रख सकीं। 1991 में उनकी दो हिट फिल्में 'सड़क' और 'दिल है के मानता नहीं' आईं। इसके बाद पूजा के हाथ कामयाबी से खाली रहे।

8 of 11
एक्ट्रेस प्रिया गिल
प्रिया गिल
आपको सिर्फ तुम की सीधी-सादी लड़की याद होगी, जी हां प्रिया गिल। उन्होंने संजय कपूर के साथ 'सिर्फ तुम' और शाहरुख के साथ 'जोश' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन शुरुआती हिट फिल्मों के बावजूद उनका करियर जल्दी ही खत्म हो गया।

9 of 11
farheen
फरहीन
फरहीन ने 'जान तेरे नाम'(1992) और 'सैनिक' (1993) जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं चली। लेकिन आज वो एक सफल बिजनेस वुमेन हैं।

10 of 11
अंजला जावेरी - फोटो : Social Media
अंजला जावेरी
अंजला जावेरी ने अक्षय खन्ना के साथ हिमालय पुत्र (1997) से करियर शुरु किया। हालांकि ये फिल्म हिट नहीं रही। लेकिन उनको खूब तारीफें मिलीं। वो 'प्यार किया तो डरना क्या' में साइड रोल में दिखीं।
विज्ञापन

11 of 11
pooja batra, nawab shah - फोटो : amar ujala
पूजा बत्रा
पूजा बत्रा ने 'विरासत' और 'हसीना मान जाएगी' जैसी फिल्में की। लेकिन वो जल्दी हीं फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें