फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayan Mukerji : ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 पर अयान मुखर्जी का बड़ा बयान, बोले- दस साल और लगे तो कोई नहीं आएगा देखने

Thu, 02 Mar 2023 08:53 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' की शानदार सफलता के बाद इस फिल्म के दीवानों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने जल्द ही इसके पार्ट-2 को बनाने की बात कही है। 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' फिल्म को बनाने में भले ही अयान मुखर्जी को लगभग 10 साल लग गए हों, लेकिन इसके सीक्वल को पूरा करने के लिए उनका ज्यादा समय लेने का कोई इरादा नहीं है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद कई लोग इसके सीक्वल की मांग कर रहे हैं, जिसकी फिल्म के अंत झलक दिखाई गई है। शीर्षक ब्रह्मास्त्र: भाग दो - देव, फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका होने की अफवाह है। हालांकि, इसके बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र 2' के बारे में बात करते हुए अयान ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि फिल्म बनने में कुछ साल लगेंगे। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि यह दस साल से सौ फीसदी बेहतर है। अगर इस फिल्म को बनाने में और दस साल लिए तो कोई भी इसे देखने नहीं आएगा। यह पहली बार नहीं है जब डायरेक्टर ने फैंस से जल्द इस फिल्म का सीक्वल रिलीज करने का वादा किया।

4 of 5
ब्रह्मास्त्र का नया गाना रसिया रिलीज - फोटो : यूट्यूब

उन्होंने पहले भी एक अन्य मीडिया पोर्टल के साथ साक्षात्कार के दौरान फिल्म को 2025 तक रिलीज करने की इच्छा जताई थी। बता दें कि ब्रह्मास्त्र को फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने खूब सराहा था। वहीं, कुछ आलोचक इसको लेकर बहुत खुश नहीं थे। अयान मुखर्जी ने एक न्यूज पोर्टल के सामने यह भी स्वीकार किया कि उनकी फिल्म एक पॉपुलर फिल्म थी न कि अवॉर्ड जीतने वाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर ने भी इसी तरह की टिप्पणी साझा की थी, जब उन्हें एक अवॉर्ड शो में फिल्म में अपने रोल के लिए बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी मिली थी। हालांकि, उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि वह पुरस्कार के लायक हैं, क्योंकि उन्होंने फिल्म में कोई 'महान अभिनय' नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Filmy Wrap: अक्षय पर भड़के मनोज देसाई और अमेरिका में आरआरआर का जलवा कायम, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें