अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने 400 करोड़ की लागत के साथ तैयार किया था और अब उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म के पहले पार्ट में शिवा और ईशा की कहानी दिखाई गई थी। यह किरदार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट निभाते नजर आए थे। वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट में 'देव' की कहानी दिखाई जाएगी, जिसकी धुंधली सी छवि फिल्म के पहले पार्ट में दिखाई गई। फैंस जानना चाहते हैं कि फिल्म में देव का किरदार कौन निभाएगा। वहीं, अब अयान मुखर्जी ने अपने एक इंटरव्यू में 'देव' के किरदार पर बात की है।