रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्रह्मास्त्र के बारे में विदित है कि ये एक बार चल जाए तो फिर खाली लौटकर नहीं आता। आपको इसकी शक्ति का भान रहा ये फिल्म बनाते समय?
ये उन दिनों की बात है जब मैं ‘ये जवानी है दीवानी’ बना रहा था। जैसे ही मेरे मन मे ये विचार आया, मैंने रणबीर कपूर के साथ इसे फोन पर साझा किया। मैं इतना उत्तेजित था इस विचार को लेकर कि मैंने रणबीर से कहा कि ये जो फिल्म हम बना रहे हैं, उसे बंद करते हैं और ये फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ शुरू करते हैं। शायद ये हमारे विचारों की शक्ति ही है जो इस फिल्म को पर्दे तक लेकर आई है। रणबीर ने मुझे तब शांत किया। हमने ‘ये जवानी है दीवानी’ बनाई। मैं मानता हूं कि इस फिल्म की कामयाबी ने ही मुझे फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को बनाने का मौका दिया।