फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 करोड़ के करीब पहुंची ‘आवारापन 2’, लाखों में सिमटी ‘बंटवारा 1947’ की कमाई, जानें मंगलवार का कलेक्शन

Tue, 25 Aug 2026 09:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। जानिए इन फिल्मों ने आज मंगलवार को कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। इनमें ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है, वहीं ‘बंटवारा 1947’ भी सिनेमाघरों में जमी हुई है। जानिए इन फिल्मों ने आज मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

2 of 4
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

  • ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी।
  • फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ की कमाई की थी।
  • वहीं दूसरे हफ्ते में भी इसने अच्छा कलेक्शन किया। आज मंगलवार को इसने 3.52 करोड़ की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 142.52 करोड़ का हो गया है।
  • फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
बंटवारा 1947 - फोटो : सोशल मीडिया

‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन 

  • सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी ‘आवारापन 2’ के साथ ही रिलीज हुई थी।
  • लेकिन फिल्म दर्शकों को ज्यादा इंप्रैस नहीं कर पाई है।
  • दूसरे हफ्ते में ही फिल्म की कमाई लाखों में पहुंच चुकी है।
  • आज मंगलवार को फिल्म ने महज 49 लाख की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 37.64 करोड़ का हो गया है।
  • फिल्म अभी 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन

4 of 4
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

इन फिल्मों से है टक्कर 
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के अलावा और भी कई फिल्में लगी हुई है। इनमें हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4', पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' और हॉरर फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' शामिल है। इन फिल्मों भी कलेक्शन में फर्क पड़ा है। 

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन विवाद पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया तगड़ा जवाब; बोलीं- परंपरा नेकलाइन में नहीं होती

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें