Batwara 1947 vs Awarapan 2 Collection: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म 'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला है। इसने सनी देओल और प्रीति जिंटा की अदाकारी वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' को काफी पीछे छोड़ा है।
सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थीं। ओपनिंग डे से ही 'आवारापन 2' कमाई के मामले में आगे है। वहीं, 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन गुजरते दिन के साथ कम होता जा रहा है। जानिए मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 4
आवारापन 2 मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'आवारापन 2' की कैसी रही कमाई?
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म 'आवारापन 2' का कलेक्शन 'बंटवारा 1947' के मुकाबले ज्यादा है।
इमरान हाशमी की अदाकारी वाली फिल्म 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये कमाए।
दूसरे दिन इस फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
तीसरे दिन इसने 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
चौथे दिन इसने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
पांचवें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ रुपये कमाए।
'आवारापन 2' का इंडिया नेट कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' भी भारतीय सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म का कलेक्शन 450 करोड़ से पार हो चुका है। 19वें दिन यानी सोमवार को वीकडे की शुरुआत होने के चलते कमाई में गिरावट दर्ज हुई। इस दिन इसने 2.10 करोड़ रुपये कमाए। 20वें दिन यानी मंगलवार को 'स्पाइडर मैन 4' ने 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 471.70 करोड़ रुपये हो चुका है।