फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ से लेकर ‘टॉक्सिक’ और ‘रामायण’ तक, 2026 में इन बड़ी फिल्मों का रहेगा इंतजार; यहां देखें पूरी लिस्ट

Thu, 01 Jan 2026 07:30 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Upcoming Bollywood Movies In 2026: साल 2026 में दर्शकों को कई बड़ी फिल्में देखने को मिलेंगी। इनमें कई ऐसी फिल्में शामिल हैं, जिनका दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां देखिए इस सूची में कौन-कौन सी फिल्में हैं शामिल…
विज्ञापन
1 of 11
2026 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

साल 2025 के अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। हर कोई न्यू ईयर का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार। सेलेब्स से लेकर आमजन तक छुट्टियां मनाने निकल चुके हैं। अब सभी निगाहें लगी हैं साल 2026 पर। बॉलीवुड के लिए भी साल 2026 काफी खास रहने वाला है। क्योंकि इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होनी हैं। इनमें यश की ‘टॉक्सिक’ से लेकर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ और रणबीर कपूर की ‘रामायण’ जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानते हैं 2026 में आने वाली उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जो अपनी रिलीज से पहले काफी चर्चा में हैं…

विज्ञापन

2 of 11
बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉर्डर 2
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की प्रमुख भूमिका वाली ‘बॉर्डर 2’ एक वॉर-ड्रामा फिल्म है। ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की पहली बड़ी रिलीज फिल्म है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

3 of 11
रानी मुखर्जी और मर्दानी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@yrf

मर्दानी 3
साल 2014 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ अब एक फ्रेंचाईजी बन गई है। अब तक इस फ्रेंचाईजी की दो फिल्में आ चुकी हैं। अब मेकर्स ने इसी साल ‘मर्दानी 3’ की भी घोषणा कर दी थी। साल 2026 में रानी मुखर्जी एक बार शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में पर्दे पर वापसी करेंगी। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित ‘मर्दानी 3’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

4 of 11
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

टॉक्सिक
‘केजीएफ’ स्टार यश की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ ऐसा ही इंतजार उनकी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का भी किया जा रहा है। यह फिल्म काफी लंबे वक्त से बन रही है। पहले इसे 2025 में ही रिलीज किए जाने की तैयारी थी, लेकिन अब यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। हाल ही में फिल्म से हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी के फर्स्ट लुक सामने आए हैं, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया है।

विज्ञापन

5 of 11
धुरंधर - फोटो : यूट्यूब

धुरंधर 2
साल 2025 में जिस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया वो है रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’। फिल्म दुनियाभर में एक हजार करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है और अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, फिल्म की कहानी पूरी नहीं हुई है और मेकर्स ने इसी फिल्म में पार्ट 2 की भी घोषणा कर दी है। तबसे दर्शक ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिलहाल इसे रिवेंज नाम से बताया है। फिल्म को 19 मार्च को रिलीज होना है।

विज्ञापन

6 of 11
भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

भूत बंगला
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर वापस आ रही है, एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म के साथ। फिल्म का नाम है ‘भूत बंगला’। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। अभी फिल्म की निर्धारित रिलीज डेट 2 अप्रैल है। फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

7 of 11
आवारापन 2 इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealemraan

आवारापन 2
साल 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ भी साल 2026 में रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में एक बार फिर इमरान हाशमी नजर आएंगे। हालांकि, इस बार फिल्म को मोहित सूरी नहीं बल्की नितिन कक्कर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

8 of 11
बैटल ऑफ गलवान टीजर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

बैटल ऑफ गलवां
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ भी साल 2026 की बड़ी फिल्मों में शामिल है। हाल ही में सलमान खान के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर सामने आया है। इसमें सलमान भारतीय आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म साल 2020 में लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इस सच्ची घटना पर आधारित फिल्म को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। ‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

9 of 11
नागजिला फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar

नागजिला
इंसानों वाली फिल्में तो बहुत देखी होंगी, लेकिन साल 2026 में कार्तिक आर्यन सांपों वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं ‘नागजिला’। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग के रूप में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की कास्ट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

10 of 11
दृश्यम 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@starstudio18

दृश्यम 3
साल 2026 में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर बनकर अपने परिवार की रक्षा करने के लिए तैयार है। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। हाल ही में फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई, जिसके बाद अब जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।

विज्ञापन

11 of 11
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
रामायण
साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है रणबीर कपूर की ‘रामायण’। दो पार्ट में रिलीज होने वाली यह फिल्म भारत के सबसे लोकप्रिय महाकाव्य पर आधारित है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता और यश रावण का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण बनेंगे। अभी तक सिर्फ फिल्म का लोगो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर और यश की हल्की सी झलक दिखी है। फैंस इस फिल्म के हर एक छोटे अपडेट तक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ‘रामायण’ साल 2026 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से है। यह फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें