फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2026 में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी नई जोड़ियां, रणबीर-साई पल्लवी से लेकर वरुण-पूजा का नाम भी शामिल; देखें लिस्ट

Thu, 01 Jan 2026 12:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

New Year 2026: साल 2026 में कई नई जोड़ियां बॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलेंगी, जो फिल्म को और रोमांचक बना देंगी। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, हर तरफ नई केमिस्ट्री का जादू बिखरेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
2026 में नजर आएंगी नई जोड़ियां - फोटो : अमर उजाला
नया साल 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए बहुत खास होने वाला है। इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स एक साथ नजर आएंगे। ये फ्रेश पेयरिंग यानी नई जोड़ियां दर्शकों को नई केमिस्ट्री और रोमांस का मजा देंगी। चाहे मिथोलॉजिकल फिल्म हो, रोमांटिक ड्रामा हो या कॉमेडी, हर तरह की फिल्म में कुछ नया देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 7
रणबीर कपूर और साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और साई पल्लवी
रणबीर कपूर और साई पल्लवी निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इस फिल्म की स्टार कास्ट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। निर्देशक नितेश तिवारी की यह महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' की कहानी पर आधारित है। रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता बनेंगी। यह पहली बार है जब ये दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा।
विज्ञापन

3 of 7
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला निर्देशक अनुराग बसु की अनटाइटल्ड रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का नाम अभी तय नही हुआ है। हालांकि इंसटाग्राम पर फिल्म की कई तस्वीरें पहले ही वायरल हो चुकी हैं। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, जिसमें कार्तिक और श्रीलीला की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। कथित तौर पर फिल्म का नाम 'तू मेरी जिंदगी है' बताया जा रहा है। 

4 of 7
प्रभास और मालविका मोहनन - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास और मालविका मोहनन
प्रभास और मालविका मोहनन रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' में नजर आएंगे। इस फिल्म में मालविका मोहनन पहली बार प्रभास के साथ नजर आएंगी (और उनका तेलुगु डेब्यू भी है)। इस फिल्म में संजय दत्त और निधि अग्रवाल भी हैं। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 7
लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे और लक्ष्य
अनन्या पांडे और लक्ष्य निर्देशक और निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। अनन्या और लक्ष्य (जो 'किल' से फेमस हुए) पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में कॉलेज लाइफ, दोस्ती और प्यार की कहानी दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
राम चरण-जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण और जान्हवी कपूर
फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण और जान्हवी कपूर एक साथ नजर आएंगे। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन बूची बाबू सना कर रहे हैं। राम चरण और जान्हवी की यह जोड़ी नॉर्थ-साउथ का शानदार मेल है। फिल्म में इमोशन, एक्शन और रोमांस का मिक्स होगा। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूजा हेगड़े और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन और पूजा हेगड़े
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन और पूजा हेगड़े साथ नजर आएंगे। डेविड धवन की डायरेक्शन में बन रही यह एक फुल कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म है। वरुण और पूजा पहली बार साथ नजर आएंगे, साथ में मृणाल ठाकुर भी हैं। फिल्म में ड्रामा, हंसी और रोमांस का पूरा डोज होगा।

यह भी पढ़ें: करीना-फरहान अख्तर और हेमा मालिनी ने फैंस को दी 2026 की शुभकामनाएं, देखें बाकी सेलेब्स की हैप्पी न्यू ईयर पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें