अविका गौर
- फोटो : insta
रोहित शेट्टी के साथ 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' के दौरान क्या सीखा?
'खतरों के खिलाड़ी' में जब रोहित सर के साथ अर्जेंटीना में शूट किया, तब बहुत मजा आया था। वह लोगों का बहुत ख्याल रखते हैं, सबकी बहुत मदद करते हैं। एक ऐसे शो पर जहां आप थ्रिल का सामना करते हो, तो आपको लगता है कि सेट पर एक ऐसा आदमी हो जिसको उन सब चीजों का अनुभव हो। जब आप किसी अनुभवी डायरेक्टर के साथ काम करते हैं, तो आपको एक सुरक्षा की भावना महसूस होती है कि यहां कुछ गलत नहीं होने वाला है।