फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 करोड़ के क्लब में पहुंची Avengers Infinity War,'बाहुबली' के बाद अब 'खिलजी' के आगे भी घुटने टेके

Fri, 04 May 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
avengers infinity war
हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' रिलीज के सातवें दिन '150 करोड़' के क्लब में पहुंच चुकी है। गुरुवार को फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की जिसके बाद भारत में फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 156.41 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। ओपनिंग डे की कमाई के मामले में फिल्म ने भले ही इस फिल्म ने बाजी मार ली हो, मगर ओपनिंग वीक में कमाई के मामले में 'खिलजी' ने 'थानोस' का दम निकाल दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
avengers infinity war
फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' रिलीज के पहले हफ्ते मेें साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाने से चूक गई है। ओपनिंग वीक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल 2018 की फिल्मों की लिस्ट में संजय लीला भांसाली की फिल्म 'पद्मावत' टॉप पर कायम है। वहीं, 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' दूसरे नंबर पर है।

बात अगर '150 करोड़ क्लब' की करें तो इस रेस में फिल्म 'बाहुबली- 2' ने  'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को पछाड़ दिया है। इस क्लब में 'बाहुबली- 2' जहां रिलीज के चौथे दिन ही शामिल हो गई थी, वहीं 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को यह उपबल्धि हासिल करने में सात दिन लग गए। इतना ही वक्त 'बागी-2' और 'पद्मावत' को भी लगा था। 
विज्ञापन

3 of 5
avengers infinity war
हालांकि, 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' के मेकर्स के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके अलावा 'फास्ट एंड फ्यूरियस-7', 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'द जंगल बुक' के बाद 100 करोड़ी कल्ब में शामिल होने वाली यह चौथी हॉलीवुड फिल्म है। 

4 of 5
अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर
वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शानदार ओपनिंग के बाद ट्रेड पंडितों ने अनुमान जताया था कि फिल्म पहले हफ्ते में  170-175 करोड़ रुपये कमा लेगी। हालांकि, पांचवें दिन की टिकट की कीमत सामन्य स्तर पर पहुंच जाने और 'ओमार्टा', '102 नॉट आउट' के रिलीज होने से 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की कमाई पर असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Avengers Infinity War
जानें फिल्म ने किस दिन कमाए कितने रुपये-

शुक्रवार - 31,33,00,000 करोड़ रुपये
शनिवार - 30,25,00,000 करोड़ रुपये
रविवार - 32,75,00,000 करोड़ रुपये
सोमवार-20,50,00,000 करोड़ रुपये
मंगलवार-20,00,00,000 करोड़ रुपये
बुधवार- 11,75,00,000 करोड़ रुपये
गुरुवार-11,50,00,000 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 1,56,41,00,000 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें