फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 दिन में ही दीपिका-विक्की कौशल को धूल चटा चुकी 'एवेंजर्स एंडगेम', अब इन फिल्मों का टूटेगा रिकॉर्ड

Sun, 05 May 2019 03:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
padmaavat, avengers endgame, uri - फोटो : social media
मार्वल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने दुनिया भर में धूम मचा रखी है। फिल्म की कमाई पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है यह फिल्म भारत में किसी भी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने जा रही है। एवेंजर्स एंडगेम की रिलीज को दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है लेकिन कमाई की रफ्तार बरकरार है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने अब तक उरी, सिम्बा, धूम 3 और पद्मावत की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। जिस रफ्तार से ये फिल्म दूसरे हफ्ते में भी कमाई कर रही है, उससे लगता है कि ये फिल्म जल्द ही सुल्तान, बजरंगी भाईजान, पीके और संजू के रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।
विज्ञापन

3 of 5
Avengers: Endgame - फोटो : file photo
रिलीज के 9वें दिन एवेंजर्स एंडगेम ने करीब 21 करोड़ का कारोबार किया। इस कमाई से सारे खर्चे निकालने के बाद भी फिल्म का नेट कलेक्शन 18 करोड़ रहा। इसी के साथ ही ये फिल्म अब तक भारत में 346 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म का 9वें दिन तक का नेट कलेक्शन करीब 300 करोड़ रहा।

4 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
इससे पहले देश में किसी हॉलीवुड फिल्म का अधिकतम कलेक्शन एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने किया था। इस फिल्म ने भारत में 268.42 करोड़ कमाए थे। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शुमार हो चुकी एवेंजर्स एंडगेम ने इस सीरीज की पिछली फिल्म को पीछे धकेलने के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 233.15 करोड़ कमाने वाली उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक और 240 करोड़ कमाने वाली फिल्म सिम्बा को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bahubali 2 - फोटो : file photo
भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2 रही है जिसने 2017 में 506 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद और एवेंजर्स एंडगेम की कमाई से आगे जो फिल्में हैं, उनमें दंगल ने 374 करोड़, टाइगर जिंदा है ने 331 करोड़, संजू ने 329 करोड़, पीके ने 324 करोड़, बजरंगी भाईजान ने 316 करोड़ और सुल्तान ने 300 कमाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें