गोविंदा, अवतार
- फोटो : Social Media
लेकिन यह सब झूठ है। गोविंदा का यह पुराना वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उनका इस तरह का बड़बोलापन जहां कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है, वहीं कुछ लोग अभिनेता की यह बातें सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो पर लोग लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक ने यूजर ने लिखा, 'फन फैक्ट: गोविंदा अवतार 2 के लिए भी सेलेक्ट हुए थे, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि उन्हें तैरना नहीं आता था।' दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मुझे मेरी लाइफ में इसी टाइप के कॉन्फिडेंस की जरूरत है।' आपको बता दें, 'अवतार' दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जो 2009 में रिलीज की गई थी। अब इसका दूसरा पार्ट 'अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर' 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।