एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर ने ग्लोबल लेवल पर बड़ा नाम कमा लिया है। केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। जहां एसएस राजामौली पहले ही हॉलीवुड में काम करने की इच्छा जता चुके हैं, तो वहीं अब हॉलीवुड फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून ने 'आरआरआर' निर्देशक को हॉलीवुड में आने का न्योता दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने एस एस राजामौली की जमकर तारीफ भी की है। जैम्स कैमरून ने एसएस राजामौली से बात की और उनके विजन, उनकी जीनियस स्टोरीटेलिंग और उनके इमोशन्स से भरे हुए उनके किरदारों की तारीफ की।