फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में महिला डांसर्स के साथ नाचे सलमान तो तस्लीमा ने उठाए सवाल, बोलीं- मुस्लिम देश में...

Tue, 10 Dec 2019 02:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
taslima nasreen - फोटो : Social Media
सलमान खान और कटरीना कैफ हाल ही में बांग्लादेश टी-20 क्रिकेट मैचों की ग्रैंड ओपनिंग सेरिमनी पर पहुंचे थे। इस मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद भी मौजूद थीं। कार्यक्रम में दोनों स्टार्स ने स्टेज पर दमदार परफॉर्मेंस दी लेकिन लेखिका तसलीमा नसरीन को ये पसंद नहीं आया। उन्होंने सलमान और कटरीना की इस परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
taslima nasreen - फोटो : social media
तसलीमा नसरीन ने ट्विटर पर सलमान की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो महिला डांसर्स के साथ परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा है, 'सलमान खान, कैटरीना कैफ और अर्धनग्न लड़कियां कल रूढ़िवादी मुस्लिम देश बांग्लादेश में कामुक गीतों पर नृत्य कर रहे थे। दर्शकों में हिजाबी, बुर्केवाली, दाढ़ी वाले मुल्ला ये देखकर बहुत खुश हो रहे थे। वे उन सभी गैर-इस्लामिक चीजों को पसंद करते हैं जो दूसरे देश से आई हों।'
 
विज्ञापन

3 of 4
तस्लीमा नसरीन और नसीरा शर्मा
तस्लीमा नसरीन की इस पोस्ट पर का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसके खिलाफ हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'लोगों को अपनी बीवी,बहन,और बेटियां बुर्के में चाहिए पर दूसरे की नहीं। मूर्ख कौन हुआ। आखिरकार ये महिलाएं ही! जो धर्म के नियम पालन करने के लिए कहीं न कहीं शोषित हो रही हैं।' 
विज्ञापन

4 of 4
Katrina Kaif, Salman Khan - फोटो : social media
इस इवेंट के बाद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की। इसमें सलमान ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं, वहीं कटरीना ब्लैक आउटफिट में स्टनिंग दिखीं। सलमान ने फोटो पर कैप्शन दिया, 'प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ कटरीना और मैं...उनसे मिलना खुशी और सम्मान की बात थी।'

बेटे की खातिर चुपचाप मार सहती रहीं ये सुपरस्टार अभिनेत्री, शादी के 30 साल बाद लेना पड़ा तलाक

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें