Shah Rukh Khan
- फोटो : Social Media
जी हां, शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। उनके अभिनय और फिल्मों को देश-विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में शाहरुख की एक फैन ऐसी भी है जो हर साल उनके लिए चांद पर जमीन खरीदती है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक ऑस्ट्रेलियाई महिला फैन ने शाहरुख खान को चांद पर जमीन का एक टुकड़ा तोहफे में दिया है।