फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स पर टाल देती हैं सारी बात, सारा का असहज परिस्थिति से निकलने का बेजोड़ फॉर्मूला

Wed, 13 Nov 2019 11:43 AM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sara Ali Khan, Rohit Shetty - फोटो : amar ujala mumbai
नई अभिनेत्रियों की पौध में सबसे आगे सरपट भाग रहीं पटौदी के नवाब खानदान की बिटिया सारा अली खान के अंदाज भी पूरे नवाबी हैं। हिंदी सिनेमा में उन्हें एक बिंदास, बेलौस और बातूनी अदाकारा के तौर पर भले जाना जाता हो, लेकिन जो लोग उनके साथ काम कर रहे हैं या काम कर चुके हैं, उनको पता है कि सारा किसी चर्चा के दौरान किसी नाजुक पहलू पर अटकती हैं तो क्या करती हैं। इस राज का खुलासा सारा अली खान ने अब एक टीवी शो पर किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Sara Ali Khan, Rohit Shetty - फोटो : amar ujala mumbai
टीवी होस्ट मनीष पॉल ने हाल के दिनों में एक शो शुरू किया मूवी मस्ती विद मनीष पॉल। सूत्र बताते हैं कि चैनल ने इस शो का पहला सीजन आने वाले शनिवार के एपीसोड के साथ खत्म करने का फैसला किया है। और, इस शो को दिया है एक शानदार और दमदार लुक। इसी एपीसोड की शूटिंग के दौरान सारा अली खान ने अपने सारे राज एक एक कर खोल दिए। इनमें जिस बात पर शूटिंग पर मौजूद लोग सबसे ज्यादा हंसे, वह रहा, मम्मी को सब है पता वाला सारा अली खान का अंदाज।
विज्ञापन

3 of 4
sara ali khan - फोटो : सोशल मीडिया
सारा को तमाम फिल्में और इवेंट्स ऑफर होते रहते हैं। और, वह करियर की शुरुआत में ही लोगों को ना करने में हिचकिचाती हैं। तो ऐसे में वह क्या करती हैं, इस सवाल पर सारा अली खान कहती हैं, “जब भी मुझे ना कहना होता है तो मेरा सबसे पसंदीदा हथियार है ये कहना कि आप मम्मी से क्यों नहीं पूछ लेते। उनको सब पता है। जब भी कोई मुझसे ऐसा सवाल पूछता है जिसमें मेरे फंसने की बात आ सकती है तो मैं सीधे बोल देती हूं कि आप ना मम्मी से पूछ लो। हां, किसी को धमकाने या डराने की जरूरत हो तो मैं रोहित (शेट्टी) सर का नाम लेना नहीं भूलती।”
विज्ञापन

4 of 4
Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी का ये कहना था कि सेट पर मौजूद सारे लोग ठहाके मारकर हंस पड़े। इस एपीसोड में सारा के साथ रोहित शेट्टी भी दिखेंगे। रोहित के सामने ही सारा ने कहा कि फिल्म सिम्बा के गाने आंख मारे में भी काफी दिलचस्प मामला हुआ। हुआ यूं कि रोहित मुझे इस गाने में कैमरे की तरफ देखकर आंख मारने को कह रहे थे और ये सब करना मुझे आता नहीं है तो शॉट लगाने के बाद जब उन्होंने बोला एक्शन तो मैंने कहा कि मुझे नहीं आता आंख मारना।

पढ़ें:फटी जींस पहनना संजय दत्त की पत्नी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें