जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम
'अटैक' में हैं कई सरप्राइज-
इस फिल्म को लेकर जॉन अब्राहम खासा उत्साहित हैं। वह 'अटैक' के बारे में विस्तार से बताते हुए कहते हैं कि "अटैक (जेए) एंटरटेनमेंट की एक स्वदेशी अवधारणा है और यह उस तरह की कहानी है, जिसे हम समझते हैं और क्यूरेट करते हैं। इसमें उम्दा एक्शन सीन हैं। वह कहते हैं कि अटैक में बहुत सारे सरप्राइज हैं, जिन्हें हमने अभी नहीं बताया है । टीज़र और ट्रेलरों में भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, क्योंकि हमारी टीम ने जो हासिल किया है और दर्शक बड़े पर्दे पर जो देखने वाले हैं, उसमें मेरा आत्मविश्वास बहुत अधिक है, मुझे खुशी है कि हम 1 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार हैं!