attack movie review
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ एक ऐसे सुपरसोल्जर की कहानी है जिसका गर्दन से नीचे का पूरा शरीर रीढ़ की हड्डी में गोली लगने के बाद बेकार हो जाता है और बाद में उसके शरीर को उसके दिमाग में चिप लगाकर दुरुस्त करने की कोशिश की जाती है। फिल्म में जॉन अब्राहम ने इस सुपरसोल्जर की भूमिका निभाई है और रकुल प्रीत सिंह उस वैज्ञानिक की भूमिका में हैं, जो इस सोल्जर को फिर से लड़ने लायक बनाती हैं। फिल्म के निर्माताओं में जयंती लाल गडा भी शामिल हैं जिनका 60वां जन्मदिन यहां मुंबई में शुक्रवार की रात धूमधाम से मनाया गया।