साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्म मेकर एटली कुमार आज यानी 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एटली का जन्म 21 सितंबर सन् 1986 में तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। उनका असली नाम अरुण कुमार है। एटली ने अपने निर्देशन की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म 'राजा रानी' फिल्म से की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अपनी पहली ही फिल्म से वह काफी फेमस हो गए। उनकी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नयनतारा और आर्या लीड रोल में नजर आए थे।