कभी गलियों और स्टेशन पर गाना गाने वाली 59 वर्षीय रानू मंडल की जिंदगी रातों रात बदल गई है। पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गा रही थीं, जिसे वहां पर मौजूद अतींद्र चक्रवर्ती नाम के शख्स ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर कर दिया। रानू मंडल के मशहूर होने के बाद कई तरह की खबरें आईं जिनमें से कुछ सच थीं तो कुछ महज अफवाह।