बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के नाम कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में हैं। उनके दशकों लंबे करियर में ऐसी कई फिल्में हैं, जो सिनेप्रेमियों के दिल और दिमाग पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। इन्हीं में से एक है हेरा फेरी फ्रेंचाइजी है। जब से अभिनेता की फिल्म 'हेरा-फेरी 3' की घोषणा हुई है। तब से दर्शक इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है। अब अभिनेता की बेटी ने फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। तो चलिए जानते हैं कि अथिया ने क्या कहा है।