बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां हैं जिनका रिश्ता दोस्ती से होते हुए शादी तक जा पहुंचा। हाल फिलहाल की जोड़ियों की बात करें तो अनुष्का-विराट, हार्दिक-नताशा, युवराज-हेजल जैसे अन्य कपल हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया। अब ऐसा लग रहा है कि इस लिस्ट में क्रिकेटर के एल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी का नाम भी जुड़ने वाला है। दोनों ने अभी तक खुलकर कुछ भी कबूल नहीं किया है लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर डालें तो सबकुछ साफ हो जाता है कि इनका रिश्ता दोस्ती से ऊपर है। दोनों जब भी साथ दिखे हमेशा सुर्खियों में रहे। चलिए दिखाते हैं ऐसी ही कुछ खास तस्वीरें जब साथ नजर आए केएल राहुल और अथिया शेट्टी।