अटल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रभावशाली नेता थे और भारतीयों के दिलों में उनके लिए अत्यधिक सम्मान है। एंड टीवी अपने शो ‘अटल‘ के माध्यम से उनके बचपन के अनकहे पहलुओं को प्रस्तुत करेगा। इस शो में एक ऐसे नेता के जीवन के आरंभिक वर्षों की कहानी दिखाई जाएगी, जिसने भारत की नियति को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही इस शो की कहानी में उनकी मां के साथ उनके संबंध पर प्रकाश डाला जायेगा, जिन्होंने उनकी आस्थाओं, मूल्यों और चिन्तन पर गहरा प्रभाव डाला।