फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब वाजपेयी ने इस सिंगर से एक गाने की रिक्वेस्ट की थी, बोले- 'सुनने के लिए तड़प रहा था'

Fri, 17 Aug 2018 09:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वाजपेयी और भूपेन हजारिका
अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बॉलीवुड से लेकर दूसरे क्षेत्र की हस्तियों तक सभी उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ना केवल एक लोकप्रिय नेता और प्रखर वक्ता थे, बल्कि वो फिल्मों के भी काफी शौकीन थे। 
विज्ञापन

2 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी को जब भी मौका मिलता वो फिल्में देखने से चूकते नहीं थे। हेमा मालिनी की सीता और गीता तो उन्होंने करीब 25 बार देखी थी। अटल जी हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन थे। कविताओं और संगीत के पारखी वाजपेयी खाली वक्त में गाने सुना करते थे। सिंगर और कंपोजर भूपेन हजारिका उनके पसंदीदा सिंगर्स में से एक थे।
विज्ञापन

3 of 5
वाजपेयी और भूपेन हजारिका
90 के दशक में एक बार भूपेन हजारिका दिल्ली आए हुए थे, यहां वो रामलीला मैदान में स्टेज शो कर रहे थे तभी एक शख्स उनके पास आया और वाजपेयी के नाम की एक पर्ची थमा गया। भूपेन हजारिका उस वक्त यह देखकर खुद भी हैरान थे।

4 of 5
भूपेन हजारिका
भूपेन हजारिका के सहयोगी कमल कातकी थे, जो उस गिटार बजा रहे थे, पुरानी यादें ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि वो प्रोग्राम खत्म होने वाला था तभी एक शख्स पर्ची पकड़ा गया, जिस पर लिखा था कि 'मोई एटी जाजाबोर' (भूपेन हजारिका द्वारा गाया असमी गाना) और पीछे अटलजी का नाम लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : self
कातकी ने बताया, ‘अटलजी के अनुरोध पर भूपेनदा ने वह गाना गाया। बाद में जब वो अटल बिहारी वाजपेयी से मिले तो उन्होंने कहा कि वह पहली पंक्ति में बैठे हुए थे और उस गीत का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा था, 'वो गाना सुनने के लिए तड़प रहा था इसलिए ये रिक्वेस्ट किया।’ गौरतलब है कि साल 2004 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने भूपेन हजारिका को गुवाहाटी से अपना प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें