बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी की खबरों के बीच निक जोनस का परिवार भी भारत पहुंच चुका है। निक जोनस अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। एयरपोर्ट पर निक अपने पेरेंट्स के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। इस मौके पर निक और उनके परिवार के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे जिसे तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
Nick Jonas family
प्रियंका और निक की सगाई की खबरों के बाद लंबे समय से कहा जा रहा था कि निक का परिवार जल्द भी भारत आ सकता है। खबरों की मानें तो प्रियंका 18 अगस्त को पार्टी दे रही हैं जिसमें वह अपनी सगाई का आधिकारिक ऐलान कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो निक और प्रियंका की सगाई पहले ही हो चुकी है अब बस प्रियंका को उसका आधिकारिक ऐलान करना है।
विज्ञापन
3 of 5
Nick Jonas family
इंटरनेशनल मीडिया की मानें तो निक के परिवार का इस तरह भारत आना एक रिवाज है जो कि दोनों परिवारों के बीच शादी की रस्मों से पहले होता है। ई न्यूज के सूत्रों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी अक्टूबर में है। निक का परिवार भारत प्रियंका की सगाई की पार्टी में हिस्सा लेने के लिए आ रहा है। एयरपोर्ट पर निक काले रंग के ट्राउजर और टी-शर्ट में नजर आए तो वहीं उनके पेरेंट्स कैजुअल कपड़ों में दिखे।
4 of 5
Nick Jonas family
आपको बता दें, इससे पहले प्रियंका और निक कई बार न्यूयॉर्क में एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखे जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें आने लगी थी। इसके बाद निक प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मिलने भारत भी आए थे जिसके बाद प्रियंका गोवा छुट्टियां बिताने गई थीं। उसके बाद प्रियंका के जन्मदिन से इन दोनों की सगाई की खबरें आने लगी थीं।
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में नजर आई थीं। इस पार्टी में सभी की नजरें उनके हाथ पर जाकर टिकी जिसमें उन्होंने अंगूठी पहन रखी थी। कहा जा रहा है कि यह अंगूठी प्रियंकी का सगाई की है जिसे कुछ दिन पहले उन्होंने मीडिया कैमरे से बचने के लिए एयरपोर्ट से निकलने से पहले उतारकर जेब में रख लिया था।