फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI 2017: राजकुमार राव ने उड़ाया स्मृति ईरानी के नाम का मजाक, मंत्री ने ऐसे की बोलती बंद

Wed, 22 Nov 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
IFFI 2017
48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की ओपनिंग सेरेमनी को होस्ट करने की जिम्मेदारी नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर राजकुमार राव और राधिका आप्टे को सौंपी गई थी। सोमवार शाम कार्यक्रम को होस्ट करते हुए राजकुमार राव ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री समृति ईरानी के नाम का मजाक उड़ा दिया।
विज्ञापन

2 of 4
Rajkummar Rao
राजकुमार राव ने कहा, 'क्या इत्तेफाक है माजिद मजीदी भी हमारी केंद्रीय मंत्री समृति इरानी की तरह एक ईरानी हैं'। राजकुमार राव ने ये टिप्पणी मंत्री की मौजूदगी में दी।

(बता दें, फिल्म मेकर माजिद मजीदी की फिल्म 'बियोन्ड द क्लाउड्स' इस फिल्म महोत्सव की ओपनिंग फिल्म थी। इस फिल्म से शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर ने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। )
विज्ञापन

3 of 4
Smriti Irani
इसके बाद जब समृति इरानी मंच पर पहुंची तो एक्टर के जोक पर उन्होंने शानदार तरीके से पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'राजकुमार पूरे देश को पता होना चाहिये कि आपने एक मंत्री का मजाक उड़ाया है और ये दर्शाता है कि एक सरकार के तौर पर हम कितने सहिष्णु हैं।' उन्होंने कहा,  'मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं क्योंकि ऐसा प्रतीत नहीं होना चाहिये कि बीजेपी के मंत्री का मजाक उड़ाने के लिए एक एक्टर की पिटाई कर दी गई। गौरतलब है कि राजकुमार राव ने फ्रैक्चर्ड पांव के साथ कार्यक्रम को होस्ट किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
IFFI 2017
गौरतलब है कि फिल्म फेस्टिवल में 'एस दुर्गा' और 'न्यूड' की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है। फिल्म मेकर हंसल मेहता और एक्ट्रेस शबाना आजमी ने इंडस्ट्री के लोगों से इस फिल्मोत्सव का बहिष्कार करने की अपील की। 

पढ़ें: गर्दन काटने जैसी धमकी के बाद, दीपिका पादुकोण के बेंगलुरु वाले घर के बाहर भी पुलिस बल तैनात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें