फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: तमिल एक्टर नीतिश वीरा का कोरोना संक्रमण से निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस

Mon, 17 May 2021 02:09 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल एक्टर नीतिश वीरा का कोरोना से निधन।
चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में थे भर्ती।
फिल्म असुरन में निभाया था मणि का किरदार।
विज्ञापन
Nitish Veera - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण ने कई जिंदगियों को निगल लिया है और अब साउथ सिनेमा से बुरी खबर आ रही है कि 'असुरन' फेम एक्टर नीतिश वीरा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह महज 45 साल के थे। कुछ दिनों पहले नीतिश कोरोना से संक्रमित हुए थे। चेन्नई के ओमानदुरर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें कई तरह की परेशानी हो रही थीं।

विज्ञापन


नीतिश अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र 7 और 8 साल है। अभिनेता के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 
 

नीतिश ने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। अभिनेता ने निर्देशक सेल्वरघवन की हिट ‘पुधुपेत्तई’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘वेन्निला कबड्डी कुझू’ ,‘सिंधनई सेई’, विजय सेतुपति की 'लाबम', 'पुधुपेट्टई', 'पेरारासु' और रजनीकांत की ‘काला’ सहित तमाम फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वो फिल्म 'असुरन' में नजर आए थे। 
विज्ञापन

फिल्म असुरन में नीतिश वीरा - फोटो : Twitter
फिल्म 'असुरन' में नीतिश ने मणि का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेता धनुष लीड रोल में थे। 'असुरन' में उनके किरदार को काफी तारीफ मिली और लोगों ने खूब पसंद किया था। फैंस अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें