फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 'अस्सी' का हाल बेहाल, दर्शकों को पसंद आ रही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो'; जानें आज का कलेक्शन

Fri, 27 Feb 2026 11:27 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: तापसी पन्नी की फिल्म 'अस्सी' की रिलीज को आज पूरे आठ दिन हो चुके हैं। वहीं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज को आज पूरे 15 दिन हो चुके हैं। जानें दोनों फिल्मों का आज का कलेक्शन?  
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हुई थी। वहीं अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानें आज इन दोनों फिल्मों ने शुक्रवार को कितने का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
अस्सी का अब तक का कलेक्शन
  • पहले दिन- 1 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन- 1.6 करोड़ रुपये 
  • तीसरे दिन- 1.6 करोड़ रुपये
  • चौथे दिन- 70 लाख रुपये
  • पांचवें दिन- 85 लाख रुपये
  • छठे दिन- 60 लाख रुपये
  • सातवें दिन- 60 लाख रुपये
  • पहला हफ्ता (कुल) - 6.95 करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 5
अस्सी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अस्सी का 8वें दिन की कमाई
'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'अस्सी' ने आज शुक्रवार को आठवें दिन 46 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 7.41 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

4 of 5
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' का हफ्तों का कलेक्शन
'ओ रोमियो' ने पहले हफ्ते 47.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके अलावा शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने दूसरे हफ्ते 14.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं आज का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
ओ रोमियो की 15वें दिन की कमाई
'ओ रोमियो' एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे विशाल भारद्वाज ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने 15वें दिन शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने अब तक कुल 62.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें