फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, चुनावी परिणामों में नायक बनकर उभरे गुमनाम चेहरे

Tue, 11 Dec 2018 02:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Raajneeti - फोटो : social media
देशभर में आज पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। आज शुरुआती रुझानों में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ इन चुनावों की चर्चा हो रही है वहीं दूसरी और  बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रही हैं जो राजनीति पर आधारित हैं। चलिए आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Garam Hawa - फोटो : social media
1. गरम हवा 
1973 में आई एमएस सथ्यू की फिल्म 'गरम हवा' का हिंदी सिनेमा के इतिहास में खास महत्व है। ये फिल्म देश के बंटवारे के बाद लोगों की जिंदगियों पर आधारित है जो आपको अंदर तक झकझोर देती है। बलराज साहनी स्टारर इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

3 of 6
सुचित्रा सेन - फोटो : social media
2. आंधी 
1975 में रिलीज हुई गुलजार द्वारा निर्देशित पॉलिटिकल ड्रामा इस फिल्म का कांग्रेस ने विरोध करते हुए रिलीज के 20 हफ्ते बाद बैन कर दिया था। बाद में जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इसे फिर से रिलीज किया गया। फिल्म में सुचित्रा सेन और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। कांग्रेस का आरोप था कि फिल्म की मुख्य किरदार इंदिरा गांधी से प्रेरित है।

4 of 6
Hazaaron Khwaishein Aisi - फोटो : social media
3. हजारों ख्वाहिशें ऐसी
निर्देशक सुधीर मिश्रा की ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। जिसमें शाइनी आहूजा और चित्रांगदा स्टारर इस फिल्म में 1970 के वक्त की राजनीतिक परिस्थितियों को दिखाया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
raajneeti - फोटो : social media
4. राजनीति
प्रकाश झा की इस फिल्म की कहानी महाभारत से प्रेरित थी। जिसमें वर्तमान की राजनितिक हालातों को दिखाया गया है। फिल्म में मुख्य किरदार अजय देवगन, नाना पाटेकर, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ और अर्जुन रामपाल ने निभाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंदु सरकार - फोटो : file photo
5. इंदु सरकार
काफी विवादों और कानूनी लड़ाई के बाद निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' रिलीज हो पाई थी। शुरू से ही इस फिल्म को कांग्रेस और कई अन्य लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा था। इमरजेंसी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का नाम तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम से लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें