फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार को मिल चुका है पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बॉलीवुड में जीते सबसे ज्यादा अवार्ड

Tue, 11 Dec 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar
बॉलीवुड में कई दशकों तक अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले दिलीप कुमार बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर हैं। 11 दिसंबर 1922 में पाकिस्तान में जन्मे बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ़ खान खान था। मेला, अंदाज, यहूदी और देवदास जैसी कई फिल्मों के बाद दिलीप साहब बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर हो गए। मुगल-ए-आजम, राम और शाम, नया दौर, देवदास, क्रांति, नदिया के पार जैसी कई फिल्मों में दिलिप कुमार ने अपने काम का सिक्का जमाया।
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप कुमार
बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से राज करने वाले दिलीप साहब ने साल 1994 में आई बॉम्बे टॉकीज की फिल्म 'ज्वार भाटा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। दरअसल, बॉम्बे टॉकीज की मालकिन देविका रानी ने ही उन्हें ये फिल्म ऑफर की थी और इसके बाद उनका नाम यूसुफ़ से बदलकर दिलीप रख दिया।

विज्ञापन

3 of 5
दिलीप कुमार
दिलीप साहब को फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, लिविंग लीजेंड लाइफटाइम अवॉर्ड और  पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है। दिलीप साहब को सम्मानित करते हुए मुंबई का शेरिफ भी घोषित किया गया। बता दें कि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय एक्टर भी दिलीप कुमार ही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दिलीप साहब पहले ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज़' से भी साल 1991 में नवाजा जा चुका है।

4 of 5
dilip kumar
दिलीप कुमार की लव स्टोरी भी उनकी जिंदगी की तरह काफी दिलचस्प रही है। दिलीप और सायरा बानो ने साल 1966 एक दूसरे से शादी की। शादी के समय दिलीप कुमार 44 साल के थे तो वहीं सायरा महज 22 साल की थीं। लेकिन दोनों की शादी की डोर तब टूटी जब साल 1980 में दिलीप कुमार ने आसमां से दूसरी शादी कर ली। लेकिन सायरा बानो का प्यार दिलीप साहब को वापस ले आया और वो एक बार फिर सायरा के हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dilip kumar
साल 1998 में बनी फिल्म 'क़िला’ दिलीप साहब की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके दिलीप कुमार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। 95 साल की उम्र को भी पार कर चुके दिलीप साहब की याददाश्त अब काफी कमजोर हो गई है, ऐसे में उनकी पत्नी सायरा ही उनका सहारा बनी हुई हैं। वो सायरा ही हैं जो अल्जाइमर और बाकी बीमारियों से लड़ने में दिलीप साहब की मदद कर रही हैं… दिलीप साहब ये बात कह चुके हैं कि अब सायरा ही उनकी आवाज़ और धड़कन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें