फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asin Thottumkal Birthday: आमिर और सलमान के साथ दी 100 करोड़ी फिल्म, सात हिंदी फिल्मों के बाद असिन ने छोड़ दिया बॉलीवुड

Mon, 26 Oct 2020 08:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
असिन थोट्टूमकल बर्थडे - फोटो : फाइल
इसे किस्मत कहें...या ईश्वर का आशीर्वाद, बॉलीवुड में आपकी एंट्री आमिर खान के साथ हो और पहली ही फिल्म 100 करोड़ रुपये कमा ले। साउथ फिल्मों से आईं अभिनेत्री असिन ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया। लेकिन कुछ ही फिल्में करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज असिन का जन्मदिन है। 
विज्ञापन

2 of 5
आसिन - फोटो : फाइल
26 अक्तूबर 1985 को केरल में असिन का जन्म हुआ था। मलयालम फिल्म नरेंद्रन माकन जयकांतन वाका से फिल्मों में एंट्री करने वालीं असिन का असली नाम असिन थोट्टुमकल है। 2007 में एक ऑनलाइन सर्वे में उन्हें कॉलीवुड की क्वीन कहा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
आसिम और आमिर खान - फोटो : फाइल
असिन ने अपने छोटे से करियर में तमिल, हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया। उन्होंने तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते। आसिन दक्षिण भारत की फिल्म ‘गजनी’ की हीरोइन रह चुकी थीं। बॉलीवुड में जब 2008 में इस फिल्म का रीमेक आया तो लीड तो सूर्या की जगह आमिर ने लिया पर फीमेल लीड के लिए असिन को ही रखा गया।

4 of 5
आसिन और सलमान खान - फोटो : फाइल
साल 2009 में असिन ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘लंदन ड्रीम्ज’ में काम किया। हालांकि पर्दे पर ये फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन फिल्म में सलमान और असिन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद दोनों एक साथ फिल्म रेडी में नजर आए और इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आसिन और राहुल - फोटो : फाइल
इसके बाद असिन ने हाउसफुल 2, बोल बच्चन और खिलाड़ी 786 जैसी फिल्मों में काम किया। करियर की ऊंचाइयों पर असिन ने शादी करने का फैसला किया। साल 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा से शादी कर ली और फिल्मों को अलविदा कह दिया।

कॉलेज के दिनों से रवीना टंडन को मिलने लगे थे मॉडलिंग के ऑफर, जानें करियर की खास बातें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें