फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन ही नहीं शाहरुख-कटरीना के साथ भी काम कर चुके हैं आसिम, वीडियो अब आया सामने

Wed, 26 Feb 2020 05:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan, katrina kaif, asim riaz - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' खत्म हो गया है लेकिन उनके कंटेस्टेंट की चर्चा अभी भी हो रही है। शो में दूसरे स्थान पर रहे आसिम रियाज अब किसी स्टार से कम नहीं है। वो जहां कहीं भी जा रहे हैं फैंस की भीड़ उन्हें देखने के लिए इकट्ठी हो जा रही है। बिग बॉस के घर में आने से पहले आसिम की गिनती बड़े नामों में नहीं होती थी हालांकि कई एड और फिल्म में साइड रोल कर चुके थे।
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan, asim riaz - फोटो : social media
बिग बॉस के दौरान आसिम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में नजर आए थे। इसमें आसिम एक छोटे से किरदार में थे। लड़ाई के एक सीन में वरुण आसिम को चांटा मारते हैं और जमीन पर गिरा देते हैं। वरुण धवन के बाद अब आसिम का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan, asim riaz - फोटो : social media
वीडियो लक्स साबुन के एड मेकिंग के दौरान का है, जिसमें शाहरुख खान और कटरीना साथ थे। शाहरुख अपना रोमांटिक पोज दे रहे हैं और गिटार बजा रहे हैं जबकि आसिम बाकी लोगों के साथ बैकग्राउंड में खड़े हैं। थोड़ी देर बाद पीछे खड़े सभी लोग आगे आ जाते हैं। पीछे खड़े आसिम को पहचाना जा सकता है तब वो काफी दुबले पतले हुआ करते थे।

4 of 5
asim riaz - फोटो : social media
वीडियो चार से पांच साल पुराना बताया जा रहा है जब ये एड फिल्म शूट हुआ था। हालांकि पूरी एड फिल्म को देखें तो वहां आसिम बहुत ही धुंधले से दिखाई दे रहे हैं। आसिम के लुक्स की बात करें तो तब से लेकर अब तक उनमें काफी बदलाव आ गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
asim riaz, jacqueline fernandez - फोटो : social media
आसिम जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। इसके लिए आसिम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे जहां वो वीडियो शूट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस उनके साथ होंगी।  

संजय कपूर ने शेयर की इस अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर, आप पहचान पाए क्या?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें