फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: विराट कोहली के शतक लगाने पर अनुष्का ने जताया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं

Fri, 09 Sep 2022 08:54 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : insta
आज विराट कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद पारी खेलते हुए शतक लगाया। उन्होंने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। खास बात रही कि शतक लगाते ही विराट कोहली ने खुशी से सबसे पहले रिंग को चूमा और इस बारे में बात करते हुए कहा कि अनुष्का शर्मा मुश्किल परिस्थितियों में मेरे साथ रहीं। यह शतक उनके और  बेटी वामिका के लिए है। पत्नी अनुष्का ने भी पोस्ट शेयर कर उनपर प्यार लुटाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
अनुष्का ने भी अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाला नोट ही साझा किया है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "हमेशा तुम्हारे साथ, किसी भी और हर चीज के माध्यम से"। इसी के साथ विराट कोहली ने भी अनुष्का की पोस्ट पर दिल वाले इमोटिकॉन्स  ड्रॉप किए।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली के शतक लगाने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं, वही यूजर्स अनुष्का की पोस्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। जबकि सेलेब्स भी विराट की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- क्या पल था। सोनाली बेंद्रे, वरुण धवन, जयदीप अहलावत जैसे कई सेलेब्स ने दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप करके अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

4 of 4
अनुष्का शर्मा की नई फिल्म में वे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें अनुष्का के वर्क फ्रंट की तो जल्दी ही वह भी क्रिकेट खेलती नजर आने वाली हैं, हालांकि वह ऑफस्क्रीन नहीं बल्कि ऑनस्क्रीन क्रिकेट खेलती दिखाई देंगी। एक्ट्रेस इस समय अपनी आगामी फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म से वह लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करेंगी। आखिरी बार अनुष्का को साल 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें