निर्देशक अश्विनी चौधरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गोल्डन रेशियो फिल्म्स ने हाल ही में अभिनेता धनुष के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर’ रिलीज करके अपने इरादे जाहिर किए थे। इस फिल्म को भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर और मलयेशिया में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया। कंपनी की योजना आने वाले दिनों में हिंदी, तमिल और मराठी में बड़े बजट की कुछ शानदार ऐसी फिल्में बनाने की है जिनमें मूल कहानियों को खास स्थान दिया जाएगा। इस बारे में कंपनी की तमाम बड़े अभिनेताओं से शुरुआती दौर की बात भी हो चुकी है।