आशुतोष राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद आशुतोष राणा तमन्ना, कृष्णा अर्जुन, गुलाम, संघर्ष, बादल, राज, अनर्थ, हासिल, कलयुग, जिला गाजियाबाद, शोरगुल, सोनचिड़िया, वॉर और पगलैट जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। आशुतोष राणा ना केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अभिनेता की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अभिनेत्री रेणुका शहाणे से शादी रचाई थी। दोनों की लव स्टोरी बिल्कुल फिल्मी है। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अभिनेता, अभिनेत्री को फोन पर कविताएं सुनाया करते थे। दोनों के दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।