पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बीते पांच दशकों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। 78 साल की उम्र में भी वह पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। आज की तारीख में बॉलीवुड में उनसे ज्यादा सम्मान शायद ही किसी दूसरे अभिनेता को मिलता होगा। हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में अपने 51 साल पूरे कर लिए। इन दिनों वह कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे हैं। इसी के चलते शो के सेट पर उन्हें एक प्रतियोगी ने खास तोहफा दिया।