एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आशुतोष गोवारिकर ने हिंदी सिनेमा को यादगार फिल्में दी हैं। आज आशुतोष का जन्मदिन है। उनका जन्म 15 फरवरी 1964 को कोल्हापुर में हुआ था। आशुतोष मुंबई आए तो एक्टर बनने का सपना लेकर। होली में उन्होंने आमिर खान के साथ एक्टिंग डेब्यू किया। आगे चलकर आमिर ने उनकी फिल्म ‘लगान’ में न सिर्फ एक्टर के तौर पर काम किया था। आमिर इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। होली के अलावा उन्होंने ‘नाम’, ‘वेस्ट इज वेस्ट’, ‘कच्ची धूप’ में अभिनय किया है। आशुतोष ने 1993 में ‘पहला नशा’ फिल्म से डायरेक्शन की शुरुआत की। उन्होंने अपने करियर में स्वदेश, लगान, ‘मोहन जोदड़ो’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।