आशुतोष गोवारिकर आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 15 फरवरी 1964 को कोल्हापुर महाराष्ट्र में हुआ था। आशुतोष ने बॉलीवुड में तमाम बेहतरीन फिल्मों का डायरेक्शन किया। वह बेहतरीन डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक्टर, स्क्रीन राइटर और प्रॉड्यूसर भी हैं।