अभिनेता बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज 'आश्रम' का प्रशंसकों के बीच खास क्रेज है। सीरीज में ढोंग का लबादा ओढ़ने वाले बाबाओं का बड़े दिलचस्प अंदाज में पर्दाफाश किया गया है। सीरीज के दो पार्ट पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला है। अब इस सीरीज का तीसरा पार्ट आने वाला है, जिसे लेकर दर्शक उत्साहित हैं। हाल ही में 'आश्रम 3' का मोशन पोस्टर वीडियो रिलीज किया गया है। अभिनेता बॉबी देओल ने बाकायदा इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। यह सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। आइए जानते हैं इस सीरीज के पांच दमदार किरदार, जिन्होंने दर्शकों पर अलग छाप छोड़ी।