फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Gupta: 36 की उम्र में खुद को फिट रखने के लिए ईशा गुप्ता करती हैं ये काम, देखें स्टनिंग अवतार

Fri, 27 May 2022 03:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा गुप्ता इन दिनों अपनी वेब सीरीज आश्रम 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। आश्रम में बाकी किरदार तो वही पुराने हैं, लेकिन इस बार ईशा गुप्ता को इस बार प्रकाश झा की आश्रम में एंट्री मिली है। इस सीरीज में वह बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ईशा अक्सर कभी जिम करते हुए तो कभी योगा करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह योगा करती हुई दिख रही हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह योगा की पोजीशन में नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर को कोई कैप्शन तो नहीं दिया है, लेकिन योगा वाला इमोजी पोस्ट किया है। अभिनेत्री की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ ही समय में इस फोटो पर एक लाख से ज्यादा के लाइक्स मिल चुके हैं।

विज्ञापन

3 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- कितना बढ़िया बैलेंस है। इसके अलावा बहुत से यूजर्स हॉट और बहुत बढ़िया जैसे कमेंट भी कर रहे हैं। इससे पहले भी ईशा गुप्ता योगा करते हुए कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। बहुत सी फोटोज में वह काफी मुश्किल आसन करती भी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
एक इंटरव्यू के दौरान ईशा गुप्ता ने बताया था कि जब उन्हें आश्रम का ऑफर आया तो वह काफी खुश थीं। ईशा गुप्ता ने अपने रोल को लेकर कहा था- 'मैं खुद इस सीरीज की फैन रही हूं। जिस वक्त मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे पता था कि मुझे इस वेब सीरीज का हिस्सा बनना है, क्योंकि निर्माता मेरे लिए एक मजबूत कैरेक्टर लेकर आए थे। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ते ही हां कह दिया था'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें