फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका कपूर पर भड़के बॉलीवुड प्रोड्यूसर, बोले- तुमने दूसरों की जिंदगी को खतरे में डाल दी

Fri, 20 Mar 2020 06:39 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर से हरकोई हैरान है। ऐसा आरोप है कि कनिका ने लखनऊ एयरपोर्ट पर बिना चांच कराए बाहर निकल गईं। इसके बाद कनिका कई लोगों से मिलीं और पार्टियों में भी शामिल हुईं। कनिका को लेकर अब लोगों में काफी गुस्सा हैं। कई लोग उनपर केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड निर्माता अशोक पंडित ने कनिका पर भड़ास निकाली है।
विज्ञापन

2 of 4
Ashok Pandit - फोटो : social media
अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'लंदन से लौटने के बाद अधिकारियों से अपनी जानकारी छिपाने पर आपको शर्म आनी चाहिए कनिका कपूर। आप 5 स्टार होटल में शामिल हुईं और 100 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आईं। अब आप कोरोनावायरस पॉजिटिव हैं। आपने दूसरों की जिंदगी को खतरे में डाला।'
 
विज्ञापन

3 of 4
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद कोरोना वायरस के पॉजिटिव होने की बाद बताई थी। कनिका ने बताया कि आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं। अब उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
अस्पताल पहुंचते ही कनिका ने डॉ़क्टर्स पर भी आरोप लगाना शुरू कर दिया है। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कनिका ने कहा कि उन्हें एक अकेले कमरे में रखा गया है। यहां कुछ खाने-पीने को नहीं है। कनिका ने आरोप लगाया कि उन्हें बुखार है लेकिन डॉक्टर्स उनकी मदद करने की बजाए उन्हें डांट लगा रहे हैं और धमका रहे हैं। 

टेलीविजन की 'सीता' के पास हैं इतने जूतों का कलेक्शन, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें