फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण पर सोनम ने बोली ये बात, निर्माता ने कहा, 'खुद पर तरस खाना इन दिनों आम'

Tue, 03 Mar 2020 04:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखती रहती हैं। इस बार सोनम कपूर ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए महिलओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है, लेकिन सोनम कपूर की इस बात पर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
दरअसल सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मेरे लिए महिला सशक्तिकरण बहुत जरूरी है, क्योंकि मैं दुनिया के उस हिस्से से हूं, जहां महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक माना जाता है।" सोनम कपूर के इस ट्वीट पर निर्माता अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "हमने सोचा था कि आप एक शानदार लोगों के परिवार से आती हैं, जहां हर किसी की देखभाल और उन्हें प्यार किया जाता है''। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Ashok Pandit - फोटो : social media
अशोक पंडित ने आगे लिखा ''यह जानकर दुख हुआ कि आपसे आपके घर में दोयम दर्जे के नागरिक की तरह व्यवहार किया जाता है। हालांकि, मैं ऐसा नहीं मानता, क्योंकि आपके पिताजी बहुत लोगों के लिए प्रेरणा हैं। खुद पर तरस खाना इन दिनों आम बात है"। आशोक पंडित के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सामजाकि मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली सोनम कपूर बीते दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान की आलोचना करने की वजह से सुर्खियों में थीं। 
 

4 of 5
sonam kapoor - फोटो : file photo
मोहन भागवत ने हाल ही में तलाक को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि तलाक के ज्यादातर मामले पढ़े-लिखे और संपन्न परिवारों में ही देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों शिक्षा और आर्थिक संपन्नता के साथ लोगों में घमंड भी आ रहा है, जिसके कारण परिवार टूट रहे हैं। सर संघ चालक ने यह भी कहा कि भारत में हिंदू समाज का कोई विकल्प नहीं है। मोहन भागवत के इस बयान की काफी चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mohan Bhagwat, Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala
मोहन भागवत के इस बयान पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सोनम कपूर ने ट्विटर पर मोहन भागवत की आलोचना की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कौन समझदार इंसान ऐसी बातें करता है? पिछड़ा हुआ मूर्खतापूर्ण बयान। सोनम कपूर के इस ट्वीट पर कई उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सोनम कपूर के इस ट्वीट को लेकर कोई सोशल मीडिया यूजर्स भी बंटे हुए दिखाई दे रहे थे। 

पढ़ें: दिल्ली हिंसा को लेकर रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'इस वक्त पूरे हिंदुस्तान को...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें