फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसे ये टेक्नीशियन बना था सुपरस्टार, 1943 में ही फिल्म ने की थी एक करोड़ रुपये की कमाई

Sun, 13 Oct 2019 01:12 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ashok Kumar, - फोटो : Social Media
13 अक्टूबर 1911 में हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार अशोक कुमार का जन्म हुआ था। अशोक कुमार मुंबई टेक्नीशियन बनने आए थे लेकिन किस्मत ने कुछ ऐसा फेर दिखाया कि देखते ही देखते वो बन गया सिनेमा के सुपरस्टार। जानदार स्टाइल से लेकर दमदार डायलॉग्स तक, दर्शकों को उनकी हर अंदाज पसंद था।
विज्ञापन

2 of 6
Ashok Kumar, - फोटो : Social Media
अशोक कुमार का जन्म बिहार के भागलपुर में हुआ था। बचपन में उनका नाम कुमुदलाल गांगुली रखा गया था और बाद में फिल्म इंड्स्ट्री में उन्हें दादामुनि के नाम से बुलाते थे। दादामुनि का मतलब होता है बड़ा भाई। शुरुआत से ही अशोक कुमार फिल्म इंडस्ट्री में काम करने चाहते थे लेकिन बतौर एक्टर नहीं बल्कि टेक्नीशियन।
विज्ञापन

3 of 6
Ashok Kumar, - फोटो : Social Media
दरअसल अशोक कुमार के बहनोई शाधर मुखर्जी मुंबई में 'बॉम्बे टॉकीज' में ऊंचे पद पर काम किया करते थे। ऐसे में जब अशोक कुमार मुंबई आए तो बिना किसी बड़ी समस्या के वो बॉम्बे टॉकीज में ही 'लैब असिस्टेंट' के रूप में काम करने लगे।

4 of 6
Ashok Kumar, - फोटो : Social Media
बता दें कि साल 1936 में बॉम्बे टॉकीज के अंतर्गत फिल्म जीवन नैया बन रही थी। लेकिन फिल्म के शूट शुरू होने के पहले ही लीड एक्टर्स देविका रानी और नजमुल हसन के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गए। जिसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर हिमांशु राय ने नजमुल की जगह कुमुदलाल (अशोक कुमार) को फिल्म ऑफर की। हालांकि फिल्म के निर्देशक इस बात से खुश नहीं थे।
विज्ञापन

5 of 6
Ashok Kumar, - फोटो : Social Media
फिल्म निर्देशक की नाराजगी के बाद भी हिमांशु ने उन्हें फिल्म में मौका दिया और उनका नाम बदलकर अशोक कुमार रख दिया। चूंकि उस वक्त एक ट्रेंड चलता था कि एक्टर्स अपने असली नाम को जाहिर नहीं करते हैं। ऐसे शुरु हुआ अशोक कुमार का फिल्मी सफर।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अशोक कुमार
साल 1943 में रिलीज हुई फिल्म किस्मत ने अशोक कुमार की किस्मत ही बदल दी। हर तरफ फिल्म और अशोक कुमार के चर्चे होने लगे और वो हर किसी की पहली पसंद बन गए। बता दें कि किस्मत ऐसी पहली हिंदी फिल्म थी जिसने एक करोड़ रुपये की कमाई की  थी।

पढ़ें: VIDEO: भोजपुरी एक्ट्रेस ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, कहा- मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें