बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में 60 साल की उम्र में फैशन इंडस्ट्रियलिस्ट रूपाली बरुआ के साथ दूसरी बार शादी कर सभी को चौंका दिया है। शादी के बाद जब से दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, तभी से इस खबर ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। अब इन खबरों के बीच आशीष की पहली पत्नी राजोशी उर्फ पीलू विद्यार्थी अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव भरे दौर से जूझती नजर आ रही हैं। यह हम नहीं बल्कि उनके द्वारा साझा किया गया एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट बता रहा है।