आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच हैं। इस बात का खुलासा 'शब' फिल्म के एक्टर आशीष बिस्ट ने किया है। आशीष इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में वो अपनी से 13 बड़ी रवीना टंडन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
shab movie scene
आशीष ने बिना किसी का नाम लिए बताया, 'मेरा करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया था। मैंने इस इंडस्ट्री में बहुत से कास्टिंग काउच को झेला। मुझे कुछ प्रोड्यूसर बुलाते थे और बेकार के सवाल पूछते थे।'
विज्ञापन
3 of 7
shab movie scene
आशीष ने कहा, 'प्रोड्यूसर कहते थे कि क्या तुम बेड पर कंफर्टेबल हो। मेल प्रोड्यूसर ही नहीं महिलाएं भी मुझसे इस तरह के सवाल पूछती हैं। वो मेरे घर पर कॉल करती थीं और मुझसे गंदी बातें करने की कोशिश करती थीं।'
4 of 7
आशीष बिस्ट
इतना ही नहीं कुछ प्रोड्यूसर ने आशीष को इतने मैसेज किए थे कि उनकी जिंदगी नर्क बन गई थी। मैं टॉपिक बदलने की कोशिश करते तो फिर वो उसी बात पर आ जाते थे। 29 साल के आशीष को बहुत मुश्किल से ये बॉलीवुड में काम मिल पाया।
विज्ञापन
5 of 7
आशीष बिस्ट
आशीष डायरेक्टर ओनिर की फिल्म शब में एक स्ट्रगलर की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टिंग के अलावा आशीष डिजाइनर भी हैं। एक डिजाइनर के तौर पर काम करते हुए भी आशीष को ये सब झेलना पड़ा। अशीष ने कहा, 'काम ना होने की वजह से मेरे पास पैसों कमी हो गई थी।'
विज्ञापन
6 of 7
आशीष बिस्ट
आशीष ने बताया, 'फिल्म इंडस्ट्री की इमेज बहुत खराब हो गई है। फिल्म शब में भी इस इंडस्ट्री की असलियत को दिखाने की कोशिश की गई है। मैं लकी हूं कि मुझे ओनिर के साथ काम करने का मौका मिला।' इसके अलावा आशीष ने एलजीबीटी कम्युनिटी के बारे में भी बात की।
उन्होंने कहा, 'अगर कोई गे है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपके साथ सोना चाहता है। ये मेंटलिटी बिलकुल गलत है। ये इंसान की अपनी इच्छा होती है।' आशीष की ये फिल्म अगले शुक्रवार को रिलीज हो रही है। वो रवीना के साथ काम कर काफी खुश हैं।