फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड निर्देशक के प्यार में इतनी पागल रहीं आशा पारेख, वो न मिले तो ताउम्र रही कुंवारी

Sun, 30 Sep 2018 06:54 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
asha parekh
एक जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही आशा पारेख ने अपनी प्रतिभा के बलबूते बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।  2 अक्टूबर को आशा पारेख का जन्मदिन है। वे 76 वर्ष की हो गई हैं। एक समय ऐसा था जब आशा पारेख के सभी दीवाने थे। यहां तक कि खुद आशा पारेख भी किसी से बेहद प्यार करती थीं। फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने कभी शादी नहीं की और ताउम्र कुंवारी रह गईं ?
विज्ञापन

2 of 4
आशा पारेख
दरअसल आशा पारेख का कहना था कि उनकी किस्मत में शादी लिखी ही नहीं थी और वो खुश हैं कि वो सिंगल हैं। कहा जाता है कि आशा पारेख की छवि एक ऐसी अभिनेत्री की थीं जिस तक पहुंचना या मिलना आसान काम नहीं है और शायद इसीलिए किसी ने कभी भी उनका हाथ नहीं मांगा।
विज्ञापन

3 of 4
आशा पारेख
आशा पारेख का नाम आमिर खान के अंकल और निर्देशक नासिर हुसैन के साथ जुड़ा। हालांकि उन खबरों में कितनी सच्चाई थी ये किसी को पता नहीं लेकिन एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने खुलासा किया था कि लंबे समय तक उनका एक ब्वॉयफ्रेंड रहा था और ये ब्वॉयफ्रेंड कोई और नहीं निर्देशक नासिर हुसैन थे।
विज्ञापन

4 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
नासिर हुसैन से शादी नहीं हो पाने की बात पर आशा पारेख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहती थीं कि नासिर हुसैन कभी भी अपने परिवार से अलग हों, इस वजह से उन्होंने शादी नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें